इंदरगढ़। बीते करीब 31 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पूरा राय पंचायत में लगातार बारिश के चलते खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।किसानों का कहना है कि इस बार धान की फसल बेहद अच्छी तैयार हुई थी और उन्हें उम्मीद थी कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार बेहतर पैदावार होगी। फसल को देखकर किसान भी काफी खुश थे, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।किसानों ने बताया कि धान की फसल गिरने के साथ-साथ उन खेतों में भी पानी भर गया है, जिन्हें आलू और राई की आगामी फसल के लिए तैयार किया गया था। खेतों में जलभराव के कारण इन फसलों की बुवाई भी प्रभावित होने की आशंका है।बारिश के कारण धान की फसल को हुए नुकसान से किसान चिंतित हैं। किसानों ने प्रशासन और सरकार से फसलों का स्थलीय निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन कराने तथा उचित राहत एवं मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।किसानों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो फसलों को और नुकसान हो सकता है। अब किसानों की नजर प्रशासनिक मदद और सरकारी राहत पर टिकी है।

राहुल कुमार की रिपोर्ट

13 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *