**रिपोर्टर आकाश मिश्र**बहुआयामी समाचार**

मितौली खीरी, 26 सितंबर 2026।* लखीमपुर खीरी जनपद में अलग अलग जगहों पर भारी बारिश से काफ़ी नुकसान हुआ है जिसने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।लखीमपुर खीरी जनपद के अंतर्गत मितौली विकास खंड के अंतर्गत मितौली कस्बे में गुरुवार से बारिश हो रही है जिसके चलते गांव स्थित पुरैना तालाब लबालब भरा है। तालाब किनारे के मोहल्लों में लोगों के घरों में अधिक पानी भरा हुआ है जिस कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। जिनके कच्चे मकान, पुराने मकान या छप्पर के नीचे गुजर बसर कर रहे उनके ऊपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। ग्रामीणों का कहना जल निकासी अच्छी तरह से नहीं हो रही है। बारिश के कारण जल स्तर बढ़ता चला जा रहा है। जिससे लोग काफी चिंतित है काफी परेशानी से जूझ रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है जल निकासी व्यवस्था जल्द नहीं हुई दिक्कते और भी बढ़ जायेगी।

26 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *