एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,,।आज दिनांक 26,09,2026,थाना मीरापुर क्षेत्र के ग्राम तुलहेड़ी में शनिवार सुबह खेत में विशाल अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया।खेत में अजगर होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया। बता दे कि, ग्राम तुलहेड़ी निवासी बिट्टू शनिवार सुबह पशुओं के लिए चारा लेने जंगल मे स्थित अपने खेत पर पहुंचा था। वह खेत में चारा काट रहा था, तभी उसे खेत के अंदर से कुछ हलचल और आवाज सुनाई दी। जब उसने पास जाकर देखा तो वहां एक विशालकाय अजगर मौजूद था। अजगर को देखकर बबलू घबरा गया और उसने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग टीम को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम के कर्मचारी लताफत और रहीस मौके पर पहुंचे। अजगर को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद और सूझबूझ से विशालकाय अजगर को सुरक्षित तरीके से काबू में कर उसका रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम विशालकाय अजगर को अपने साथ ले गए। और उसे ग्राम सिकरेड़ा क्षेत्र के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। विशालकाय अजगर के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *