*वाराणसी से संवादाता सलीम जावेद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के निधन पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है।अखिलेश यादव ने कहा कि राम गोविंद चौधरी समाजवादी आंदोलन के सच्चे नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाजवादी विचारधारा और संघर्ष को समर्पित कर दिया। वह समाजवाद की पहचान बनाने वाली पीढ़ी के नेता थे।उन्होंने कहा कि चौधरी जी अपनी बात बहुत प्रभावी ढंग से रखते थे। उनके न रहने से समाजवादी आंदोलन और समाजवादी पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। पूरे समाजवादी परिवार में शोक की लहर है।अखिलेश यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाजवादी परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *