रामपुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार, 26 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा थाना कोतवाली पहुंचकर जनसुनवाई की गई। इस दौरान अधिकारियों ने थाना परिसर में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों से शिकायतों के संबंध में जानकारी ली।जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा फरियादियों को समयबद्ध तरीके से राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया।थाना समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे

।एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल

लोकेशन: रामपुर ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *