MD न्यूज़जिला महराजगंजरिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार बहुआयामी समाचार

फरेंदा, 26 सितंबर 2026। विधानसभा क्षेत्र फरेंदा के बड़ाड़–हाथीगढ़वा ग्रामपंचायत के ग्रामीणों ने बच्चों की शिक्षा बाधित होने तथा गांव के रास्ते का निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर धरना शुरू किया है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की समस्या के कारण आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने धरने के माध्यम से अपनी समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होना जरूरी है, ताकि बच्चों को विद्यालय आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई और आश्वासन नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रहेगा।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *