एमडी न्यूज़ बहूआयानी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल लोकेशन रामपुर ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

बिलासपुर (रामपुर)।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री श्रद्धेय राम गोविंद चौधरी जी के निधन पर आज दिनांक 26 सितंबर 2026 को बिलासपुर के शमा मैरिज हॉल में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद अनस खान के नेतृत्व में आयोजित इस शोक सभा में कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने श्रद्धेय राम गोविंद चौधरी जी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सपा नेता मोहम्मद अनस खान ने कहा कि, “श्रद्धेय राम गोविंद चौधरी जी सादगी और संघर्ष के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के हक की लड़ाई लड़ी। उनका जाना समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है।”शोक सभा में मोहम्मद अनस खान एवं उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर अज्जू खान शोएब सलमानी रफी अल्वी शकील मंसूरी संजीव वाल्मीकि मुशाहिद खान शारिक खान नजीर सलमानी पप्पू खान अयान खान संजीव यादव शोएब खान कलुआ शबाब खान मुकर्रम खान मुन्ना भाई प्यारे भाई अली मोहम्मद विनय सतलू आदि लोग मौजूद रहे जारीकर्ता:(मोहम्मद अनस खान – सपा नेता, बिलासपुर). …

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *