हाथरस। थाना चंदपा पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए दो कथित शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार 25 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग एवं गश्त अभियान के दौरान थाना चंदपा पुलिस ने चीतावर रोड पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की। इसी दौरान पुलिस टीम ने दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी एवं पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी अहरोही, थाना सासनी, जनपद हाथरस तथा विकाश कुशवाह पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम महमूदपुर बरसे, थाना सासनी, जनपद हाथरस के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों ने मिलकर अलीगढ़ से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं और उन्हें बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक स्प्लेंडर प्रो और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।बरामद मोटरसाइकिलों में एक का रजिस्ट्रेशन नंबर UP81AQ8418 तथा दूसरी का रजिस्ट्रेशन नंबर UP81CQ5084 बताया गया है। मामले में थाना चंदपा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 211/2026, धारा 317(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार मय पुलिस टीम थाना चंदपा शामिल रही।
रिपोर्ट राजा पाठक

