लखीमपुर खीरी। जिले में तेज हवाओं के साथ मौसम का असर लगातार देखने को मिल रहा है। शहर में जगह-जगह पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में डीसी रोड पर डीएम आवास और सीएमओ आवास के सामने तेज हवाओं के चलते दो बड़े पेड़ अचानक सड़क पर गिर गए।

पेड़ों के सड़क पर गिरने से डीसी रोड पर दोनों ओर से आवागमन बाधित हो गया। मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेड़ों के साथ बिजली के तार भी टूट गए, जिसके चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है।

अचानक पेड़ गिरने से मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज हवाओं के कारण शहर में कई स्थानों पर पेड़ और उनकी बड़ी डालियां गिर रही हैं, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ों को जल्द हटवाने और टूटे बिजली के तारों को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। फिलहाल मार्ग बाधित होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्टर— विजय कुमार

4 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *