MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्टर_ आशेष कुमार मीडिया प्रभारी बस्ती (रूधौली)
।बस्ती जिले में तेज तूफान और बारिश का असर लगातार देखने को मिल रहा है। गांव और शहर में जगह जगह पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। इसी क्रम में महुवार से हसनी जाने वाली सड़क के बीच में तेज हवाओं के चलते दो बड़े पेड़ अचानक सड़क पर गिर गए पेड़ों के सड़क पर गिरने से आने और जाने वालों लोगों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है रास्ते से जाने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पेड़ों के साथ बिजली के तार भी टूट गए।अचानक पेड़ गिरने से रस्ते में जाम जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज तूफान और तेज बारिश के कारण गांव में कई स्थानों पर पेड़ और उनकी बड़ी डालियां गिर रही है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत आ रही है।

