MD News बहुआयामी समाचारजिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले),

मुजफ्फरनगरग्राम शाहडब्बरबुढ़ाना, 26 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बुढ़ाना द्वारा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। ग्राम खरड़ में बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन तोमर ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, आयरन-कैल्शियम सेवन, स्वच्छता एवं संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक किया।महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के लाभों की जानकारी देकर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, CHO और ANM मौजूद रहे।विभिन्न गांवों में सुपरवाइजर ईशा, शिवानी और दीपा ने कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण संबंधी सेवाओं की जानकारी दी।संदेश रहा—पोषित मां और स्वस्थ शिशु ही स्वस्थ समाज की मजबूत नींव हैं।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *