इंडिया और वेस्ट इंडीज का पहला ओ डी आई मैच दोपहर 2:00 बजे से
रोहित शर्मा ने अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत एक निचले क्रम के बल्लेबाज के रूप में की थी।
आज रोहित शर्मा भले ही वनडे क्रिकेट में दुनिया के बेस्ट ओपनर बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हों लेकिन वर्तमान हालत देखकर लगता नही कि टीम इंडिया वनडे क्रिकेट में अभी रोहित शर्मा की ओपनिंग की उतनी जरूरत है जितनी अभी फिनिशर धोनी की जरूरत है।

अगर रोहित शर्मा ओपनिंग छोड़ दें और एक फिनिशर की भूमिका निभाने लगें तो सारा लफड़ा ही समाप्त हो जाएगा। टीम इंडिया को रोहित शर्मा के रूप में एक बेस्ट फिनिशर मिल जाएगा वहीं ओपनर के रूप में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी मिल जाएगी। नंबर तीन विराट कोहली का ही बना रह जाएगा।
रोहित शर्मा ने एक दफा साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ एक वनडे मैच में जब उनके अंगूठे में चोट लगी थी तो नंवर 9 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा कर रही थी। रोहित शर्मा ने इस मैच में 28 गेंदों पर 3 चौके और 5 छक्के जड़ते हुए नाबाद 58 रनों की पारी खेलकर साबित किया था कि वह एक फिनिशर बल्लेबाज की भी भूमिका निभा सकते हैं। अब वक्त की जरूरत है कि रोहित शर्मा खुद कोच साहब से बोल दें कि वो अब फिनिशर का रोल निभाएंगे।

9 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *