

रिपोर्ट अजीत यादव शिकायत निवारण अधिकारी
MD NEWS बहुआयामी समाचार
समस्त सम्मानित कृषक भाइयों को सूचित किया जाता है कि जो कृषक प्रधानमंत्री कृषक फसल बीमा करवायें है और तेज आंधी एवं वर्षा के कारण यदि धान एवं मक्का फसल की क्षति हुआ है ,तो वे तत्काल 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर एक बार फोन करके फसल क्षति की सूजना अवश्य कर दें।अपना नाम,ग्राम पंचायत का नाम ,विकासखंड एवं तहसील का नाम भी नोट करवा दें।
श्रीमती प्रियंका निरंजन ,जिलाधिकारी महोदया, गोंडा द्वारा राजस्व विभाग,कृषि विभाग एवं इफको टोकियो फसल बीमा कम्पनी की संयुक्त टीम बनायी गयी है,जो खेतों मे जाकर फसलो की क्षति का सर्वे करेंगे।श्री दयानन्द प्रसाद ,मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है।
आप लोग अपनी लिखित शिकायत उप कृषि निदेशक कार्यालय ,जिला कृषि अधिकारी कार्यालय एवं इफको टोकियो कम्पनी को भी कर सकते है।जिन कृषकों की फसल क्षति हुई है,उसका क्लेम दिलवाया जायेगा।
श्री सन्तोष कुमार द्विवेदी,उप कृषि निदेशक, गोंडा ने जनपद गोंडा के समस्त सम्मानित कृषकों से अपील किये है कि तेज आंधी एवं वर्षा से हुई जनपद गोंड हेतु संसूचित मक्का एवं धान फसल की क्षति की सूचना 14447 पर या किसान काल सेंटर के नंबर 0522-2317003 या वाट्स ऐप नंबर 7065514447 पर 72 घंटे के अंदर,समय से देने का कष्ट करें , जिससे संयुक्त टीम द्वारा फसलो का सर्वे समय से करवाकर अधिक से अधिक कृषकों को फसल बीमा का क्लेम दिलवाया जा सके।
