गांधी-शास्त्री जयंती पर व्यापार मंडल फूलपुर का पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वृक्षारोपण कर लोगों से हर शुभ अवसर पर पौधा लगाने की अपील
फूलपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर व्यापार मंडल फूलपुर के तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
व्यापार मंडल फूलपुर के अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा ने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है। वृक्ष हमें निःशुल्क ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ ही पर्यावरण को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या किसी अन्य शुभ एवं पावन अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही हरियाली बढ़ाकर प्रकृति को सुंदर और पर्यावरण को सुरक्षित बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को पौधों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, जनार्दन चौरसिया, गुड्डू पटेल, राजेश विश्वकर्मा, राजकुमार गुप्ता, राजू, भारत जायसवाल सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सदस्य एवं मातृशक्ति मौजूद रही।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *