रिपोर्टर – अमान खान
सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र

सोनभद्र।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 6.0 के तहत जनपदभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/नोडल अधिकारी सुश्री मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति की टीमें विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपायों तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दे रही हैं।

वहीं, साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, साइबर ग्रूमिंग, टेलीग्राम फ्रॉड, फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप और फिशिंग लिंक जैसे साइबर अपराधों से बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं। लोगों को विशेष रूप से ओटीपी, बैंकिंग विवरण और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:

  • 112 – आपातकालीन पुलिस सेवा
  • 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
  • 181 – महिला हेल्पलाइन
  • 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
  • 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील भी की जा रही है।

सोनभद्र पुलिस की अपील है कि महिलाएं एवं बालिकाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं। वहीं, आमजन साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहकर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं।

सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed