लखीमपुर खीरी।। महिलाओं को देखकर अभद्र टिप्पणी करना चार युवकों को भारी पड़ गया। शिकायत मिलने के बाद निघासन कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों युवकों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने आरोपियों को उनके मोहल्ले में ले जाकर जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए। वे पुलिस से कहते दिखे, “सर, दोबारा गलती नहीं होगी।” पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों ने कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगाई।

पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *