सहसवान में अवैध कारोबारियों की खैर नहीं: अवैध अस्पताल और खनन माफियाओं पर कसेगा शिकंजा – (IAS) जॉइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा

रिपोर्टर अवनी महेश्वरी सहसवान

सहसवान (बदायूँ) तहसील सहसवान में अवैध कारोबार करने वालों के दिन अब लदने वाले हैं। बुधवार को तहसील सभागार में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में *(IAS) जॉइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा* ने दो टूक शब्दों में कहा कि नगर में किसी भी हाल में अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह अवैध अस्पताल हो या खनन माफिया।जॉइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि नगर में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अस्पतालों में मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ क्षेत्रों में अवैध खनन कर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। दोनों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। *जॉइंट मजिस्ट्रेट ने दिए सख्त निर्देश* *अवैध अस्पतालों पर -* सीएमओ टीम के साथ मिलकर सभी निजी अस्पतालों, क्लीनिकों, पैथोलॉजी लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच होगी। बिना वैध कागज और डिग्री के चल रहे अस्पतालों को सील कर FIR दर्ज की जाएगी।*खनन माफियाओं पर -* तहसील क्षेत्र में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो रहे अवैध मिट्टी व बालू खनन को चिन्हित कर लिया गया है। राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी होगी। पकड़े जाने पर वाहन सीज और खनन माफिया पर गैंगस्टर तक की कार्रवाई होगी।शौर्य अरोड़ा ने सख्त लहजे में कहा – *”मैंने साफ कह दिया है, अवैध अस्पताल हो या खनन माफिया, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। नियम-कानून से खिलवाड़ करने वालों पर ऐसी कार्रवाई होगी जो दूसरों के लिए नजीर बनेगी।”*उनके इस सख्त रुख से नगर में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed