संजीव अग्रवाल सहित पांच विभूतियों को मिला ‘काशी गौरव सम्मान’

श्रीराम मशीनरी मार्केट में आयोजित हुआ वार्षिक भंडारा एवं सांस्कृतिक समारोह, मुख्य अतिथि रविंद्र जायसवाल ने किया सम्मानित

वाराणसी। मलदहिया स्थित श्रीराम मशीनरी मार्केट की ओर से कार्तिक चतुर्दशी के अवसर पर वार्षिक भंडारा एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। व्यापारिक गतिविधियों के साथ सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्रीराम मशीनरी मार्केट का व्यापारिक जगत में विशेष स्थान है। आयोजन में राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े हजारों लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान काशी के विकास, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पांच विभूतियों को ‘काशी गौरव सम्मान-2026’ से अलंकृत किया गया। इनमें जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल भी शामिल रहे। मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अपने कर-कमलों से सभी पांच विभूतियों को सम्मान प्रदान किया।
इस अवसर पर जय श्री कृष्णा (JSK) की ओर से विपिन अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। संजीव अग्रवाल को सम्मानित किए जाने पर जय श्री कृष्णा परिवार एवं व्यापारिक जगत में हर्ष का माहौल रहा।
कार्यक्रम में अनिल केशरी, मुदित अग्रवाल, डॉ. वीरेंद्र केसरवानी, राकेश अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, मुरली गोपाल अग्रवाल, मनीष गर्ग, सुयश मिश्रा, मनीष राय, चंद्रशेखर राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *