यमुना पुल नौरंगी घाट डेथ पॉइंट पर पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना आज 11 बजे से शुरू हुआ

बटेश्वर। आगरा-फिरोजाबाद को जोड़ने वाला यमुना पुल नौरंगी घाट लगातार मौत का पुल बनता जा रहा है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया भाईचारा पार्टी द्वारा आज 9 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से पुल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया।

जिसमें लोक निर्माण विभाग व उप जिलाधिकारी बाह ने धरना प्रदर्शन को समाप्त करने के लिए समय करीब शाम 5:00 बजे पार्टी प्रमुख एवं आयोजकों से कहा तो पार्टी कार्यकर्ताओं सहित सभी ने एक स्वर में कहा कि हम जब तक बैठे रहेंगे जब तक हमारी बात को पूरी तरह नहीं सुना जाएगा। वहीं उप जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस समस्या का समाधान अति शीघ्र किया जाएगा, जिसकी एवज में कल दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को पार्टी प्रमुख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता समय दोपहर 12:00 बजे उप जिलाधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के समक्ष ज्ञापन सौंपेंगे।

मुख्य मांग: पुल के दोनों तरफ तत्काल जाली/बैरिकेटिंग लगाई जाए।

होतम भैया, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा – देश में सेतु निगम एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न पुलों का निर्माण कराया जाता है किंतु सेतु निर्माण के दौरान तत्काल ऊँची जालियां क्यों नहीं बनाई जा रही है

नौरंगी घाट पुल आज डेथ पॉइंट बन गया है, हर सप्ताह कोई न कोई नौजवान यमुना में कूदकर जान दे रहा है। यह सुसाइड पॉइंट नहीं, सरकार की नाकामी का पॉइंट है। अगर एक जाली लगाने से सैकड़ों जिंदगियां बच सकती हैं तो सरकार जाली क्यों नहीं लगा रही? ऑल इंडिया भाईचारा पार्टी अब चुप नहीं बैठेगी। जब तक जाली नहीं लगेगी, हमारा धरना जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो हम बटेश्वर हाईवे का चक्का जाम करेंगे। वहीं जनपद में शंकरपुर घाट, बाजिदपुर घाट, कचौरा घाट आदि बने पुलों पर भी दोनों तरफ जाली बैरिकेटिंग की जाए अन्यथा अन्य पुलों पर भी आगे धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन, सरकार एवं लोक निर्माण विभाग PWD की होगी।”

धरना प्रदर्शन में मांग:

पीडब्ल्यूडी विभाग एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बटेश्वर धाम तीर्थ क्षेत्र स्थित यमुना पुल नौरंगी घाट के दोनों ओर तत्काल प्रभाव से लोहे की ऊँची जाली / बैरिकेटिंग लगाई जाए ताकि आत्महत्या की घटनाओं को रोका जा सके।

चेतावनी: मांग न माने जाने पर ऑल इंडिया भाईचारा पार्टी उग्र आंदोलन और चक्का जाम करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी PWD विभाग और शासन-प्रशासन की होगी।

वही धरना प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे रूप सिंह राजपूत राष्ट्रीय महासचिव एवं सूचना प्रभारी केदार सिंह सोनू निषाद नेकराम अजय संतोष राकेश बृजेश बबली आज दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे,,

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed