
फुलवरिया फोरलेन पर डॉ. राजपाल कश्यप का सपाइयों ने किया भव्य स्वागत
पूजा यादव, मंजू कनौजिया समेत समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

वाराणसी, फुलवरिया फोरलेन पर आज़ समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. राजपाल कश्यप का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
स्वागत कार्यक्रम में पूजा यादव (काशी पुत्री), पूर्व प्रत्याशी कैंट विधानसभा, मंजू कनौजिया, राष्ट्रीय सचिव, सुशील शर्मा, उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, जिलाजीत यादव एवं सलमान, लोहिया वाहिनी के सचिव, टोनी सहित समाजवादी पार्टी के अन्य साथी मौजूद रहे। सभी ने डॉ. राजपाल कश्यप का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
