गोंडा: गौरा विधानसभा 301के छपिया थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव के मदनापुर चौराहे पर आज सुबह हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

संगीन धाराओं में FIR दर्ज


छपिया थाने में FIR No. 0376/2026 दर्ज हुई है। घटना का समय रविवार सुबह 11/10/2026 को 03:30 बजे बताया गया है, जिसकी सूचना सुबह 09:14 बजे थाने पर दी गई। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109(1) – जान से मारने की कोशिश, 352 – गाली-गलौज व शांति भंग, 351(3) – जान से मारने की धमकी और 3(5) – सामूहिक इरादे के तहत केस दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह-सवेरे फिल्मी अंदाज में 3 कारों से दर्जन भर लोग गांव में पहुंचे और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। कोई 3, कोई 4 तो कोई 6 राउंड फायरिंग की बात बता रहा है।

फायरिंग में सुमेरपुर नकई बनकट निवासी भोला पांडेय को गोली लग गई, जो गंभीर हालत में अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

4 दिन पहले ही जमानत पर आया था आरोपी
ग्रामीणों के अनुसार फायरिंग करने वालों में नरैचा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर अभिषेक राणा का नाम सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभिषेक राणा हाल ही में भोलू सिंह हत्याकांड से जुड़े 302 के एक मुकदमे में चार दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है। पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है।

फिलहाल छपिया पुलिस कार सवार हमलावरों की तलाश में जुटी है और गांव में पुलिस बल तैनात है।

26 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed