
अयोध्या।
मूर्ति विसर्जन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने तहसील रुदौली के रीछ घाट और कामाख्या धाम स्थित मूर्ति विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया।
दोनों अधिकारियों ने मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
घाटों पर साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत कराकर आवागमन सुगम बनाने के लिए कहा गया।
डीएम ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
