
साकेत विला में ‘स्त्री शक्ति सम्मान’ के साथ मना नवरात्रि उत्सव, पर्यटन में AI की भूमिका पर चर्चा
वाराणसी संकटमोचन स्थित साकेत विला होटल में लाइव टूरिज्म वुमेन सेल (LTWC) के तत्वावधान में ‘स्त्री शक्ति सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवरात्रि उत्सव के दौरान महिला सशक्तीकरण, आध्यात्मिक विरासत और पर्यटन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सान्याल ने पर्यटन में महिला नेतृत्व, अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संभावनाओं और बेहतर अतिथि अनुभव पर विचार रखे। विशिष्ट अतिथि भाजपा वाराणसी महानगर की महामंत्री पूजा दीक्षित ने आयोजन की सराहना की।
ऋषि उपाध्याय ने ‘AI Redesign the Tourism’ विषय पर सत्र और लाइव डेमोंस्ट्रेशन के जरिए बताया कि AI आधारित वॉयस एजेंट, स्मार्ट बुकिंग और व्हाट्सऐप चैटबॉट होटल व्यवसाय को बेहतर बना सकते हैं। धनंजय त्रिपाठी ने मां दुर्गा और काशी की आध्यात्मिक विरासत पर प्रकाश डाला। तपस दास ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि आनंद प्रकाश दूबे ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
