अनियंत्रित होकर झाड़ियों में गिरी बाइक, सवार घायल; एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

जनपद बदायूं दातागंज- के मूसाझाग थाना क्षेत्र में सैजनी के पास सकतपुर में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दातागंज पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान सुखवीर पुत्र बाबूराम, निवासी कोडाजयकरण के रूप में हुई है। वह मोटरसाइकिल संख्या यूपी 24 एसी 8493 से जा रहे थे। इसी दौरान सैजनी के पास सकतपुर में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी।

हादसे में बाइक सवार को चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस सेवा सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे उपचार के लिए सीएचसी दातागंज में भर्ती कराया गया।हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बाइक के अनियंत्रित होने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed