
हाथरस से इमरान मलिक की खबर
एम डी न्यूज़
हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं। उन्होंने प्रत्येक शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसपी ने कार्यालय के बाहर मौजूद महिला और बुजुर्ग फरियादियों से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
एसपी ने निर्देश दिए कि शिकायतों की जांच निष्पक्षता के साथ की जाए और किसी भी प्रकरण में अनावश्यक देरी न हो। फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
