रिपोर्टर कौशल थाना मनकापुर जिला गोंडा
MD NEWS बहुआयामी समाचार

मसकनवा / गोंडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन और विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गौरा विधानसभा के विधायक प्रभात वर्मा ने आज सिंगारघाट मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने जनसभा स्थल पर मंच, बैरिकेडिंग, साउंड सिस्टम, साफ-सफाई, पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं और संबंधित लोगों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि जनसभा सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक हो।

विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गौरा विधानसभा में आगमन हम सभी के लिए गौरव की बात है। जनसभा में भारी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। भीड़ प्रबंधन, महिलाओं और बुजुर्गों के बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं में भी तैयारियों को लेकर जोश देखा जा रहा है। जल्द ही मुख्यमंत्री के आगमन की तिथि और समय की आधिकारिक घोषणा होते ही कार्यक्रम का विस्तृत रूपरेखा सामने आएगा।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed