मितौली (खीरी ), 12 अक्टूबर 2026। लखीमपुर खीरी जनपद में विगत पूर्व के कुछ दिनों में लगातार भारी बारिश के चलते जगह-जगह काफी नुकसान हुआ है। कहीं मकान गिरे, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं सड़क धंसी हुई है।

आपको बताते चलें कि लखीमपुर खीरी जनपद की मितौली तहसील के अंतर्गत नींबा शिवपुरी से होते हुए रन्नुपुर दरी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जो कि कई गांवों को जोड़ती है, बीच में धंस गई है। जिसके चलते राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त सड़क पर अभी तक जिम्मेदारों की नजर नहीं गई है। कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। सड़क के धंस जाने से वहां के राहगीरों को, जो कि नियमित रूप से इस मार्ग पर आते जाते रहते हैं उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इसी रास्ते से विद्यालय जाने वाले बच्चे भी निकलते हैं।इसी दौरान अचानक कोई अपनी घटना घट जाए, कोई हादसा हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed