रिपोर्ट – मोहम्मद अशफाक

MD NEWS बहुआयामी समाचार

*निजामपुर, खीरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम निजामपुर में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। गांव में रामचरितमानस पाठ से लेकर विशाल भंडारे तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व में ग्राम पंचायत चुनाव में रूबी देवी पत्नी शैलेन्द्र मित्रा की विजय के उपलक्ष्य में गांव के भुइयारे बाबा स्थान पर रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। पाठ के उपरांत भूसौरिया रोड स्थित करौंदा बाबा एवं बीर बाबा स्थान पर भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पूजा-अर्चना की।

वहीं, नवरात्रि के दूसरे दिन ग्राम निजामपुर में युवा प्रधान प्रत्याशी देश दीपक सिंह उर्फ नन्हे के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली।

इस अवसर पर दसराज सिंह, राहुल वर्मा फौजी, संत कुमार, अभिनन्दन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजनों ने गांव में धार्मिक आस्था, आपसी सौहार्द और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed