
रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार
मितौली (खीरी), 12 अक्तूबर 2026। उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है एवं चुनावी तैयारियां तेज कर दीं हैं।
लखीमपुर खीरी जनपद के कस्ता विधानसभा के अंतर्गत मितौली कस्बे एवं फत्तेपुर में दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर ने चुनावी बिगुल बजाते हुए तेली समाज को एकजुट करने की कवायद तेज कर दी है। विकासखंड मितौली के प्रमुख कक्ष और फत्तेपुर में बैठकें आयोजित हुईं जिनमें समाज के लोगों को एक मंच पर लाने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया। मितौली से फत्तेपुर तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनावी तैयारियों के बीच बैठकों में लोग बढ़-चढ़कर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि रमाशंकर साहू पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा की गई।
इन बैठकों में भूपेंद्र मोदी, धर्मेंद्र मोदी, दिनेश जायसवाल और भाजपा नेता प्रज्वल शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
