
MD NEWS बहुआयामी समाचार (लखनऊ)
लखनऊ। आज K-950, आशियाना स्थित आवास पर पर्वतीय रामलीला समिति, तेलीबाग, लखनऊ के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।
समिति द्वारा दिनांक 14 से 20 अक्टूबर 2026 तक सार्वजनिक पार्क, विनायकी तालाब के निकट, बलदेव विहार, तेलीबाग, लखनऊमें आयोजित होने वाली पर्वतीय रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया गया।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष विशन दत्त जोशी जी, गणेश जोशी जी, जसवंत सिंह जी, राजेंद्र सिंह बिष्ट जी, भोपाल सिंह मेहता जी, लक्ष्मण सिंह धामी जी, प्रिंस बग्गा जी एवं अरविंद प्रताप सिंह जी से आत्मीय भेंट हुई।
पर्वतीय संस्कृति, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
आत्मीय भेंट एवं स्नेहपूर्ण आमंत्रण के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त कियागया
