
फरधान -खीरी। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति 6.0 के क्रम में थाना फरधान पुलिस द्वारा सोमवार को किसान इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस टीम ने विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के साथ कस्बा क्षेत्र में जागरूकता रैली व पैदल गश्त की। रैली के माध्यम से छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा एवं महिला संबंधी कानूनों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित थाना फरधान का पुलिस बल मौजूद रहा।
