*प्रतापगढ़ में छात्रा से छेड़खानी का आरोप पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार*

रिपोर्ट शाहनूर आलम प्रयागराज मंडल सहायक ब्यूरो 

MD NEWS बहुआयामी समाचार 

प्रतापगढ़ : भंगवा चुंगी चौराहे पर पुलिस चौकी के पास छात्रा से कथित छेड़खानी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने छात्रा का रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा और उसके साथ अभद्रता की। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम दोनों युवक छात्रा के आसपास चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि उन्होंने छात्रा से मोबाइल नंबर मांगा और परेशान किया। छात्रा को पुलिस चौकी की ओर जाता देख दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की पहचान की। इसके बाद एंटी रोमियो टीम ने सुभाष पाल निवासी अकारीपुर, थाना मांधाता और दक्ष पाल निवासी भवानीगढ़ ताला, थाना रानीगंज को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को नगर कोतवाली ले जाया गया। उन्हें डंडे से पीटते हुए ले जाने की बात भी सामने आई है, हालांकि इस संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

6 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *