रिपोर्ट इमरान मलिक

एम डी न्यूज़ बहुआयामी समाचार

हाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आश्रय कक्ष में मौजूद तीन पीड़ित बालिकाओं से जिलाधिकारी ने बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने भोजन सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और बालिकाओं को एजुकेशन किट प्रदान की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बालिकाओं की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। उनके लिए आवश्यक पुस्तकें और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उनकी सुरक्षा, देखभाल और शिक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इसके बाद जिलाधिकारी ने केंद्र परिसर में साफ-सफाई का निरीक्षण किया और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बाउंड्री वॉल से सटे तहसील परिसर का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी को साफ-सफाई कराने, मिट्टी का भराव करने और भूमि का समतलीकरण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *