
MD NEWS बहुआयामी समाचार
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की। इस दौरान एएसपी, सीओ और शहर कोतवाल ने बुजुर्गों का हाल-चाल जाना और उन्हें फल व कपड़े वितरित किए। पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। साथ ही भरोसा दिलाया कि किसी भी परेशानी या विपरीत परिस्थिति में वे बेझिझक पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें सुरक्षा व अपनत्व का एहसास कराना है।
14 views
