तिब्बती संस्थान के कुलसचिव डॉ सुनीता चंद्रा को मिला कर्म योगिनी सम्मान

वाराणसी।केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ, वाराणसी के कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा को प्रशासन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने हेतु पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन संस्था द्वारा 2026 के कर्मयोगिनी सम्मान से आज सम्मानित किया गया।यह संस्था प्रशासन, शिक्षा,चिकित्सा, समाज, खेल, सेवा, राजनीति में महिलाओं द्वारा सर्वश्रेष्ठ कार्य करने हेतु दिया जाता है। विदित हो कि डॉ सुनीता चंद्रा ने बीएचयू में उपकुलसचिव, भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में कुलसचिव का पदभार तथा वर्तमान में केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ में कुलसचिव के पद पर कार्यरत हैं।इस उपलब्धि पर संस्थान के सदस्यों के साथ ही अन्य लोगों ने बधाई प्रेषित किया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *