ब्यूरो एमडी न्यूज़

महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निचलौल पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (पीपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह (पीपीएस) के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव ने हमराही हेड कांस्टेबल वीर अभिमन्यु और कांस्टेबल रामप्रीत के साथ 15 अक्टूबर 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 251/26 में वांछित अभियुक्त दुर्गेश चौधरी (करीब 23 वर्ष), पुत्र कमलेश चौधरी, निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज को कपिया तिराहे से गिरफ्तार किया।मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 64(2)(m), 115(2), 352 और 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत दर्ज है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव, हेड कांस्टेबल वीर अभिमन्यु और कांस्टेबल रामप्रीत शामिल रहे।

21 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed