​संवाददाता_ रामानंद सागर

एमडी न्यूज़

बाराबंकी ​देवा शरीफ़ ट्रस्टी व ज़िला पंचायत सदस्य माननीय श्री मुह़म्मद अह़मद शहेनशाह ने जनपद की नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती रवीना त्यागी (IPS) से शिष्टाचार भेंट की।
कप्तान साहिबा को देवा शरीफ़ की चादर और बुके भेंट कर जनपद में स्वागत किया गया।
​आगामी देवा मेला-2026 के दौरान स्थानीय 12 वार्डों/मोहल्लों की जनता को आवागमन में आने वाली बाधाओं से अवगत कराया गया।
​तत्काल एक्शन: एसपी ने स्थानीय नागरिकों को पास के विकल्प के रूप में आधार कार्ड या अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के सत्यापन पर विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।


​जनपद बाराबंकी की नवागत पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी से “हाजी वारिस अली शाह मजार ट्रस्ट” देवा शरीफ़ के ट्रस्टी/सदस्य व ज़िला पंचायत सदस्य (सिरौलीग़ौसपुर-द्वितीय) मुह़म्मद अह़मद शहेनशाह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कप्तान साहिबा को दरगाह देवा शरीफ़ की चादर और बुके भेंट कर उनका जनपद में हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया। साथ ही, पूर्व परिचित तथा लखनऊ में DCP-ट्रैफ़िक रहीं कप्तान साहिबा से मिलने पर आभार भी व्यक्त किया।
​मुलाकात के दौरान शहेनशाह ने आगामी देवा मेला-2026 के मद्देनज़र स्थानीय जनता को होने वाली ज़मीनी समस्याओं और मेले के दौरान उत्पन्न होने वाले विकट हालातों से कप्तान साहिबा को अवगत कराया। उन्होंने विशेष तौर पर अपील करते हुए कहा कि मेले में पात्र स्थानीय लोगों को वाहन पास न मिलने के कारण बच्चे स्कूल नहीं पहुँच पाते, मरीज़ अस्पताल नहीं जा पाते और व्यापारियों का माल समय पर न आने से क़स्बे में लॉकडाउन जैसी स्थिति बन जाती है।
​अतः स्थानीय 12 वार्डों व मोहल्लों में निवास कर रही जनता को पास के स्थान पर उनके आधार कार्ड या अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर आवागमन की अनुमति दी जाए। इसके साथ ही, दोनों नहर बॉर्डर्स पर बाहरी पुलिस बल के साथ स्थानीय थाने की पुलिस व टाउन कर्मचारियों को तैनात किए जाने का अनुरोध किया ताकि मेले के दौरान स्थानीय नागरिकों का आवागमन सुगम और सुलभ हो सके।
​शहेनशाह जी के इस विशेष अनुरोध पर माननीय कप्तान साहिबा ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल टेलीफ़ोनिक निर्देश देकर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *