एम डी न्यूज चैनल रिपोर्टर प्रमोद कुमार गोण्डा ​

गोंडा ग्रामीण ​क्षेत्र में भक्तिमय माहौल ग्रामीण से लेकर शहरी अंचलों तक नवरात्रि पर मां महिषासुरवर्धिनी मां नवदुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित।​जनपद ग्राम पृथ्वी पाल ग्रांट में बैठी मां दुर्गा की प्रतिमाएं।​सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन संध्या के समय जगह-जगह सुंदर झांकियां और मंत्रमुग्ध कर देने वाले भजनों के कार्यक्रम।शक्ति की उपासना के पावन पर्व नवरात्रि के अवसर पर पूरे जनपद में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरों तक हर तरफ मां महिषासुरवर्धिनी मां नवदुर्गा की महिमा गूंज रही है। इस विशेष अवसर पर जनपद के विभिन्न गांवों में मां की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जहां सुबह-शाम श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।​इसी क्रम में जनपद गोंडा के ग्राम पंचायत मुजेहना पृथ्वी पाल ग्रांट मां नवदुर्गा की मनमोहक प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। प्रतिमा स्थापना के साथ ही पूरे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है।​पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा ने संसार से राक्षसी शक्तियों और अत्याचार का अंत करने तथा राक्षस महिषासुर का विनाश करने के लिए धरती पर अवतार लिया था। इसी आस्था के साथ श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मां की आराधना कर रहे हैं।​संध्या के समय इन पंडालों में आयोजित होने वाले भक्तिमय कार्यक्रमों, मनमोहक झांकियों और एक से बढ़कर एक भजनों ने समां बांध दिया है। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के लोग पहुंचकर मां के दर्शन कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

5 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *