
एम डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर,,मीरापुर।क्षेत्र आज दिनांक 15,10,2026, बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय तथा पुलिस अधीक्षक अपराध व मिशन मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी हिंदू सिद्धार्थ के निर्देशन मे, मीरापुर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने हेल्पलाइन नंबरों एवं शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीरापुर पुलिस टीम ने छात्राओं से संवाद किया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में बिना किसी झिझक के पुलिस की सहायता ली जा सकती है। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को शासन की महिला कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं से कहा कि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने आसपास की अन्य बालिकाओं और महिलाओं को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए पुलिस की ओर से ज्योमेट्री बॉक्स एवं फल वितरित किए गए। छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
