रोहित गिहार
MD NEWS बहुआयामी समाचार सहायक ब्यूरो प्रमुख कानपुर

कानपुर में सड़क निर्माण और मरम्मत के कार्यों में गलत रिपोर्टिंग अब नहीं चलेगी संबंधित विभागों ने जिस सड़क का कार्य पूर्ण होने की रिपोर्ट दी है, स्थलीय सत्यापन में वहां कार्य अधूरा या नहीं मिला तो संबंधित अधिशासी अभियंता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी,, डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सड़क निर्माण, मरम्मत एवं पैचवर्क कार्यों की समीक्षा के दौरान गुणवत्ता जांच के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं।

ये अधिकारी सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर जीपीएस आधारित फोटो एवं वीडियो सहित सत्यापन रिपोर्ट सौंपेंगे लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि चार मार्गों पर सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है, जबकि छह सड़कों का नवीनीकरण 30 अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 26 सड़कों को आगामी दस दिनों में आवागमन योग्य बना दिया जाएगा निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि 12 सड़कों का नवीनीकरण 30 अक्टूबर तक पूर्ण हो जाएगा‌ नौ सड़कों पर पैचवर्क पूरा हो चुका है, जबकि आठ पर कार्य प्रगति पर है। पांच अन्य सड़कों के कार्यों में अंतरविभागीय समन्वय की आवश्यकता पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन को संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *