ब्रेकिंग न्यूज़
स्नातक एमएलसी चुनाव में रंजीत कुमार राजा बने शिक्षक महासभा के अधिकृत प्रत्याशी

शिवपुर स्थित डॉ. अंबेडकर स्मारक में संगोष्ठी आयोजित, पदाधिकारियों और शिक्षकों ने किया स्वागत एवं समर्थन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने वाराणसी निर्वाचन खंड से स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के लिए रंजीत कुमार राजा को संगठन का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इस घोषणा से उत्साहित संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने भवानीपुर, शिवपुर स्थित डॉ. अंबेडकर स्मारक में संगोष्ठी आयोजित कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अधिकृत प्रत्याशी रंजीत कुमार राजा ने बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने प्रत्याशी के रूप में अधिकृत करने और समर्थन देने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प भी जताया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा के प्रांतीय महामंत्री कुंवर जीत इलाहाबादी ने रंजीत कुमार राजा को माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने उनके प्रत्याशी घोषित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
संगोष्ठी एवं स्वागत कार्यक्रम में प्रांतीय संगठन मंत्री नीरज कुमार विमल, प्रांतीय मीडिया प्रभारी हृदय राज कपूर, मंडल महामंत्री शैलेंद्र कुमार गौतम, मंडल उपाध्यक्ष आशीष गौतम, जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार, जिला संगठन मंत्री पुष्प चंद्र सागर, प्रवक्ता बलदेव प्रताप, डॉ. लाल चंद्र प्रसाद, राजनाथ शास्त्री, छोटे लाल, डॉ. श्रवण कुमार, कैलाश नाथ, महेंद्र प्रताप, गुलाब चंद्र गौतम एवं अंशुमान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
