पासी-पासवान शौर्य सम्मान यात्रा का वाराणसी में भव्य स्वागत, आशीष पटेल जिलाध्यक्ष ने बढ़ाया उत्साह

राजभर समाज ने किया जोरदार अभिनंदन, दलित चौपाल में शिक्षा, एकता और संघर्ष का दिया संदेश

वाराणसी। गौरवशाली इतिहास, सामाजिक जागरूकता और सम्मान के संदेश के साथ निकाली जा रही पासी-पासवान शौर्य सम्मान यात्रा का वाराणसी जनपद में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। 14 अक्टूबर को धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर प्रयागराज से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए चंदौली जनपद पहुंची। इसके बाद देर रात वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के हरसोस ग्रामसभा में पहुंचने पर राजभर समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान वाराणसी के जिला अध्यक्ष आशीष पटेल की उपस्थिति में सामाजिक एकजुटता और जागरूकता के संदेश को प्रमुखता से उठाया गया। राजेश राजभर के नेतृत्व में राजभर समाज के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित दलित चौपाल में समाज के गौरवशाली इतिहास, अधिकारों, शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संदेश ‘शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो’ को आत्मसात करने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देना, आपसी एकता बनाए रखना और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। पासी-पासवान शौर्य सम्मान यात्रा का उद्देश्य समाज के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना तथा सामाजिक सम्मान और जागरूकता की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव आशुतोष सिंह गहरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष छोटे लाल पासवान, वाराणसी जिला अध्यक्ष आशीष पटेल, राजेश रॉय, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रधान महासचिव सीमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता शारदा द्विवेदी, लेबर सेल के प्रदेश प्रधान महासचिव नीरज सिंह, संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष गुरु प्रसाद राणा, काशीनाथ पांडेय, विजय गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *