चोलापुर पुलिस ने ऑटो से बरामद किए चार गोवंश के कटे अवशेष, दो गिरफ्तार

वाराणसी। चोलापुर थाना पुलिस ने 15 अक्टूबर 2026 को चमरहा बाजार के पास से चार गोवंश के कटे अवशेष और एक ऑटो बरामद करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहम्मद फरमान (19 वर्ष), निवासी ग्राम गुरैनी, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर तथा रहमत अली (30 वर्ष), निवासी ग्राम दौनोट, थाना लोहता, वाराणसी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक प्रभात गौतम के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपितों को पकड़ा। ऑटो संख्या UP65MT3158 की तलाशी में बोरों के अंदर गोवंश के कटे अवशेष मिले। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर आरोपितों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 0430/2026 दर्ज किया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देशीश चंद, मुख्य आरक्षी अनुज राम गुनबर, मुन्ना मोहम्मद शकील अहमद, होमगार्ड राम आलम प्रजापति, पीआरडी दिलीप गोस्वामी तथा मुंशी/चालक मुन्ना शकील शामिल रहे। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *