रिपोर्ट ज़ुबैर अहमद पत्रकारिता प्रभारी थाना करेली प्रयागराज

MD NEWS बहुआयामी समाचार

प्रयागराज।16/10/2026 दिल्ली में पत्रकारों के साथ हुई कथित बर्बरता और बदसलूकी के विरोध में मोहम्मद हन्जला अध्यक्ष इलाहबाद जन कल्याण समिति ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि वह बहुत जल्द 10 हजार पत्रकारों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे और सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार एक्ट जल्द से जल्द लागू करने की मांग उठाएंगे।

मोहम्मद हन्जला ने कहा पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। पत्रकार जनता की आवाज को सरकार और प्रशासन तक पहुँचाते हैं। उनके साथ बदसलूकी, अभद्रता और उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए सरकार जल्द से जल्द पत्रकार एक्ट लागू करे, ताकि पत्रकार बिना किसी डर और दबाव के अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद की जाएगी।
कार्यक्रम की तारीख और अन्य विवरण जल्द घोषित किए जाएंगे।
मोहम्मद हन्जला का संदेश पत्रकारों का सम्मान, उनकी सुरक्षा और स्वतंत्र पत्रकारिता की रक्षा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आवश्यक है।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *