रिपोर्टर कौशल थाना मनकापुर जिला गोंडा
MD NEWS बहुआयामी समाचार

मनकापुर / मिश्रौलिया कला – भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। मनकापुर क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रौलिया कला थाना मनकापुर जिला गोंडा के निवासी और पिछले 13 वर्षों से भाजपा के मंच संचालक के रूप में पहचान बना चुके विनय मिश्रा उर्फ बब्बू भैया ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

बताया जा रहा है कि बब्बू भैया ने अपनी ओजस्वी वाणी और कुशल मंच संचालन से भाजपा के सैकड़ों कार्यक्रमों को सफल बनाया। दिन-रात पार्टी के लिए मेहनत करने के बावजूद समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी से आहत होकर उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।

सपा में शामिल होने पर उनके समर्थकों और ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि “भाजपा को इस पर विचार करना चाहिए कि आखिर क्यों उसका एक पुराना, कर्मठ और समर्पित मंच संचालक आज पार्टी छोड़ने को मजबूर हुआ।”

समर्थकों ने कहा कि हम अपने बड़े भाई बब्बू भैया से कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे और आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को गौरा विधानसभा से विजयी बनाने का काम करेंगे।

सपा में शामिल होने पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि समाजवादी पार्टी में उन्हें उचित सम्मान और पहचान मिलेगी।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *