
हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 200 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार* अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की अनुमानित कीमत 21 लाख 60 हजार रुपये
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
जनपद बदायूँ में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हजरतपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम नाजायज अफीम बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 21 लाख 60 हजार रुपये है।थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में मुकदमा अपराध संख्या 142/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत आरोपी मुनीम पुत्र दुर्गा प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। प्रेस नोट के अनुसार आरोपी थाना हजरतपुर क्षेत्र के ग्राम सेटा डांडी का निवासी है और उसकी उम्र करीब 38 वर्ष बताई गई है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी को ग्राम सेटा डांडी से करीब 100 मीटर पहले गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन तथा संबंधित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना हजरतपुर पुलिस टीम द्वारा की गई।
