समाजसेवियों ने दिव्यांग आश्रम में कराया भोजन, नवरात्रि पर बांटे फल और मिठाईवजीरगंज में दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे नूरपुर पिनौनी के समाजसेवी, बोले- आगे भी जारी रखेंगे सेवा

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

जनपद बदायूं , वजीरगंज स्थित दिव्यांग आश्रम में नूरपुर पिनौनी निवासी समाजसेवियों ने पहुंचकर दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया। नवरात्रि के पावन अवसर पर बच्चों को फल और मिठाई भी वितरित की गई। समाजसेवियों के इस सेवा कार्य से बच्चों के बीच खुशी का माहौल रहा।इस दौरान सौरभ दीक्षित, दीपू गुप्ता, आरभ पाठक, कालू ठाकुर और शिवा पाठक ने आश्रम पहुंचकर बच्चों की सेवा की और उनके साथ समय बिताया।

उन्होंने बच्चों को भोजन कराने के साथ नवरात्रि के उपलक्ष्य में फल और मिठाई बांटी।समाजसेवियों ने बताया कि वे सेवा भाव से प्रेरित होकर आश्रम में आते हैं और दिव्यांग बच्चों की सेवा करते हैं। उनका उद्देश्य गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। इसी उद्देश्य के साथ वे आश्रम पहुंचे और बच्चों के बीच खुशियां बांटीं।उन्होंने कहा कि समाजसेवा का यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। जरूरतमंदों की सहायता करना और दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही उनका उद्देश्य है।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed