
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की कर्मचारी नगर इकाई का हुआ गठन। अमित सक्सेना बने अध्यक्ष।
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बरेली । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली की विस्तार योजना की कड़ी में आज जिलाध्यक्ष अश्विनी कमठान जी की संस्तुति पर कर्मचारी नगर इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना कातिब जी उपस्थित रहे, उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज को एकजुट होकर अपनी एकता का परिचय देना चाहिए। साधन संपन्न लोगों को कमजोर लोगों की मदद को आगे आना चाहिए। कर्मचारी नगर इकाई में अध्यक्ष अमित कुमार सक्सेना, महासचिव शशांक सक्सेना सहित उदित सहाय, अनंत सक्सेना,सुमित सक्सेना,राजीव सक्सेना, विपिन सक्सेना,नीरज सक्सेना,मोहित सक्सेना, धनंजय सक्सेना को विभिन्न जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर डॉ सुबोध अस्थाना,सुनील सक्सेना मिलन,शांतनु सक्सेना,मुकेश सक्सेना,आदित्य सक्सेना,आदि उपस्थित थे। मीटिंग का संचालन अनूप सक्सेना ने किया ।
