संवाददाता जितेंद्र ठाकुर उत्तर प्रदेश सहायक ब्यूरो प्रमुख



गोवर्धन (मथुरा)। मथुरा-गोवर्धन राजमार्ग स्थित गांव जचौंदा में रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को बघेल समाज एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 16वें मां पथवारी देवी विशाल जागरण एवं भव्य फूल बंगले का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं ग्रामवासियों ने भाग लेकर मां पथवारी देवी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


कार्यक्रम के दौरान मथुरा के पत्रकार ब्यूरो चीफ एवं समाजसेवी राजू ठाकुर जागरण में शामिल होने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों का माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। वहीं, जागरण समिति के सदस्यों ने भी समाजसेवी एवं पत्रकार राजू ठाकुर को माला और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का सुंदर दृश्य देखने को मिला।
मां पथवारी देवी के इस वार्षिक धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बघेल समाज एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।


इस अवसर पर फतेह सिंह बघेल, पूर्व प्रधान बनवारी बघेल, वर्तमान प्रधान ठाकुर मानवेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान एवं एडवोकेट योगेश बघेल, पत्रकार एवं समाजसेवी राजू ठाकुर, पत्रकार टीकेंद्र पाल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

10 views

By MD_News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *