Oplus_131072

बदायूं नगला मंदिर शक्तिपीठ पर हवन पूजन के लिए पहुंचे भक्त माता रानी का प्रसाद ग्रहण कर रहे श्रद्धालु।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं , नगला मंदिर शक्तिपीठ पर शारदीय नवरात्रि की नवमी पर सोमवार को घरों से लेकर मंदिरों तक पूजा अर्चना और कन्या भोज का दौर जारी रहा श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नवे स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की जगह-जगह हवन पूजन नवरात्रि के अनुष्ठानों की पूर्ण आहुति की गई

Oplus_131072

बदायूं शहर के नगला शक्ति पीठ पर हवन पूजन और मां के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही वहीं शहर में दर्जनों स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया जा रहा है जहां हजारों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु माता रानी का प्रसाद ग्रहण कर रहे है। नवमी के अवसर पर घरों में कन्या पूजन और भोज का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्या को भोजन करा कर कन्याओं को उपहार और दक्षिणा भी भेंट की मंदिरों में माता रानी के जय कारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।नवरात्रि के नौ दिनों तक चले पूजा पाठ के बाद श्रद्धालुओं ने हवन और पूजन के साथ अनुष्ठानों का समापन किया।

9 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *